Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
भारत

फर्रुखाबाद नगर को बड़ी सौगात: 5 MVA ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडरों का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 नगरवासियों को विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में 5 MVA के बड़े ट्रांसफार्मर तथा 3 नए विद्युत फीडरों का लोकार्पण किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में
Share:
फर्रुखाबाद नगर को बड़ी सौगात: 5 MVA ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडरों का लोकार्पण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 नगरवासियों को विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में 5 MVA के बड़े ट्रांसफार्मर तथा 3 नए विद्युत फीडरों का लोकार्पण किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारु और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए यह नया ट्रांसफार्मर एवं फीडर व्यवस्था बेहद आवश्यक थी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या में कमी आएगी और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से लोगों को राहत मिलेगी।

इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ शिवनगर कॉलोनी, घेर शामू खां, सिकत्तरबाग, तलैया फजल इमाम, राजीव गांधी नगर, नवाब नियामत खां, सिंधी कॉलोनी, रेलवे रोड, जटवारा, रस्तोगी मोहल्ला, महावीरगंज, काली देवी मंदिर क्षेत्र, नितगंजा, सुनहरी मस्जिद मदारवाड़ी, देवरामपुर, स्टेशन रोड तथा स्माइलगंज सानी सहित कई मोहल्लों के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। लोगों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई थी, जिससे घरेलू और व्यावसायिक कार्य प्रभावित होते थे। नए ट्रांसफार्मर और फीडरों के शुरू होने से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर और प्रभावी होगी।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।