Tuesday, 15 September 2026 | 3:49 AM
भारत

पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला, पहचान पूछकर 9 लोगों को गोलियों से भूना

पाकिस्तान में एक बस पर बड़ा अटैक हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने 9 लोगों को पहचान के बारे में पूछकर गोलियों से भून दिया. बस अटैक में मारे गए सभी यात्री पाकिस्तान के पंजाब से थे. वे क्वेटा से लाहौर जा रहे थे, लेकिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर दिया. बलूचिस्तान का इ
Share:
पाकिस्तान में बस पर बड़ा हमला, पहचान पूछकर 9 लोगों को गोलियों से भूना
Read in your preferred language.

पाकिस्तान में एक बस पर बड़ा अटैक हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने 9 लोगों को पहचान के बारे में पूछकर गोलियों से भून दिया. बस अटैक में मारे गए सभी यात्री पाकिस्तान के पंजाब से थे. वे क्वेटा से लाहौर जा रहे थे, लेकिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर दिया.

बलूचिस्तान का इलाका काफी अशांत है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर झोब नावेद आलम ने बताया कि बदूंकधारियों ने नेशनल हाईवे पर झोब इलाके में एक बस को रोका और फिर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी. इसके बाद 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. नावेद आलम ने बताया कि सभी यात्री पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.