फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों और संदिग्ध क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान कम्पोजिट शराब दुकानों में नेकपुर खुर्द, हथियापुर, साहबगंज और बीबीगंज का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं देशी शराब की दुकानों में खिनमिनी, गंगोली, हथियापुर, गंगादरवाजा, साहबगंज और बीबीगंज सहित CL5CC की बघऊ एवं हरसिंहपुरगोवा दुकानों की भी जांच की गई।निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, POS मशीन से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहन पड़ताल की गई। आबकारी विभाग ने संबंधित अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का रिकॉर्ड से मिलान भी किया। विभाग की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश देकर अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 150 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं।आबकारी विभाग ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।
India
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो लहन नष्ट, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण म
Read in your preferred language.