Saturday, 31 October 2026 | 12:49 PM
भारत

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार बाइडेन ने मुस्लिमो से मांगी मदद ,

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने मुस्लिम अमेरिकियों से देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए उनका साथ देने की अपील की। राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लामबंद करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, ''मैं आपका वोट सिर्फ इसलिए नहीं
Share:
डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार  बाइडेन ने मुस्लिमो  से मांगी मदद ,

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने मुस्लिम अमेरिकियों से देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए उनका साथ देने की अपील की।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को लामबंद करने के लिए आयोजित एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा, ''मैं आपका वोट सिर्फ इसलिए नहीं हासिल करना चाहता हूं कि वह (ट्रंप) राष्ट्रपति बनने के लायक नहीं हैं, बल्कि मैं आपके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपकी आवाज निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सके, क्योंकि हम देश के पुनर्निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।'' बाइडेन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा मुख्य रूप से कई मुस्लिम देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध के फैसले को 'घृणित' बताते हुए इसे पलटने की प्रतिज्ञा को दोहराया।

बाइडेन ने कहा, ''मुस्लिम अमेरिकियों की बातें हमारे समुदाय और हमारे देश के लिए महत्व रखती है। हम सभी जानते हैं कि आपकी आवाज को हमेशा पहचान नहीं दी गई और न ही उसे प्रतिनिधित्व दिया गया।'