Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद मैदान पर अगला मैच 05 अप्रैल को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. दोनों ही मुकाबलों के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की त
Share:
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल
Read in your preferred language.

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद मैदान पर अगला मैच 05 अप्रैल को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. दोनों ही मुकाबलों के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है.

बता दें कि आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल जारी होने के बाद कुछ दिन बाद यह तय हुआ है कि बेंगलुरु में मुकाबले खेले जाएंगे. पिछले सीजन (IPL 2025) में आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद विक्ट्री परेड में स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. इसको मद्दे नजर रखते हुए स्टेडियम में होने के मैचों के लिए खास सख्ती की जा रही है.

भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के आसपास पार्किंग की इजाजत नहीं दी गई है. इनमें बालेकुंद्री सर्कल और सीटीओ जंक्शन के बीच क्वींस रोड, अनिल कुंबले सर्कल से क्वींस सर्कल तक एमजी रोड और एमजी रोड को कुब्बन रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड शामिल है.

कुब्बन रोड, सेंट मार्क रोड, म्यूजियम रोड, कस्तूरबा रोड, सेंट्रल स्ट्रीट, लावेल रोड और विट्टल माल्या रोड पर भी पार्किंग की इजाजत नहीं है. कुब्बन पार्क के अंदर की सड़कें जैसे किंग रोड, प्रेस क्लब एरिया और फाउंटेन रोड भी नो पार्किंग जोन में होगा.

अधिकारियों ने बताया कि इन एरिया में पार्क की गई गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा गाड़ियों को टो करके भी ले जाया जा सकता है.