Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

बंगाल चुनाव : मालदा में एसआईआर को लेकर भयंकर बवाल, रवि किशन ने कर दिया बड़ा खुलासा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है.. इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने देश की न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.. दरअसल, मालदा जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मतदाता सूची के सुधार का काम करने पहुंचे सात न्या
Share:
बंगाल चुनाव : मालदा में एसआईआर को लेकर भयंकर बवाल, रवि किशन ने कर दिया बड़ा खुलासा
Read in your preferred language.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है.. इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने देश की न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.. दरअसल, मालदा जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मतदाता सूची के सुधार का काम करने पहुंचे सात न्यायिक अधिकारी को एक उग्र भीड़ ने करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बंधक बनाए गए अधिकारियों में तीन महिला भी शामिल थीं..

इस घटना के बाद देश की सियासत गरमा गई है.. भाजपा के नेता-मंत्री ममता बनर्जी सरकार को घेर रहे हैं.. मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच के आदेश पर भाजपा सासंद रवि किशन ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट को दिल से धन्यवाद देता हूं.. पिछले 2 चुनावों से मैं जब भी प्रचार में जा रहा था तो मेरी भी सुरक्षा मुझे वहां नहीं दी जाती थी। बड़ी दिक्कत होती थी। एक सुरक्षाकर्मी हमें दिया था जो दुबला-पतला था हमें उसकी सुरक्षा करनी पड़ती थी.. भाजपा के लोगों के साथ ऐसा होता रहा है। सच्ची खबर ये है कि दीदी चुनाव हार रही हैं और भाजपा सरकार बना रही है..