Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
भारत

IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इस आलीशान घर की कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. गिल IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, उनकी आईपीएल सैलरी 16.5 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की कंपनी पूजा ल
Share:
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. इस आलीशान घर की कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. गिल IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, उनकी आईपीएल सैलरी 16.5 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की कंपनी पूजा लेजर एंड लाइफस्टाइल से गिल ने ये प्रॉपर्टी खरीदी है.

26 साल के शुभमन गिल ने जुहू जैसे पॉश एरिया में आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जो जुहू तारा रोड़ पर स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पूजा ल्यूमिनेयर बिल्डिंग की 12वीं मंजिल खरीदी है. हाल ही में मुंबई में कई और खिलाड़ियों ने भी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव आदि बड़े खिलाड़ियों ने मुंबई में हाल ही में प्रॉपर्टी खरीदी. खबरों के अनुसार सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने देवनार में 7.18 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, जबकि 21 करोड़ के 2 अपार्टमेंट्स उनके इसी बिल्डिंग में थे.

खबर के अनुसार शुभमन गिल ने इस डील के लिए 1.24 करोड़ रुपये की स्टैम्प ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस दी है. ये लग्जरी अपार्टमेंट 3369 वर्ग फुट का है. हालांकि, इमारत अभी निर्माणाधीन है और गिल को यहां शिफ्ट करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार 2029 तक ये प्रोजेक्ट पूरा होगा.