Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाए
Share:
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम) का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।' भारतीय टीम के साथ उनका पहला दौरा छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट होगा। वह टेस्ट मैच के दौरान मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे नए खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। बहुतुले भारत के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों में उनका नाम आता है। भारत ने दो टेस्ट और आठ वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका प्रथम श्रेणी करियर करीब दो दशक का रहा है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6176 रन बनाने के साथ ही 630 विकेट लिए हैं और वह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल रहे हैं।

बहुतुले क्रिकेट करियर के बाद कई टीमों के कोच भी रहे हैं। उन्होंने विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के मुख्य कोच की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं बहुतुले आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच भी रह चुके हैं। बहुतुले 2022 में अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के गेंदबाजी कोच रहे हैं और 2024 संस्करण के दौरान भी वह कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। उन्होंने भारत ए और सीनियर पुरुष टीम में कई मौकों पर विशेषज्ञ गेंदबाजी कोच के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। बहुतुले 2021 से 2024 तक बीसीसीआई के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के कोचिंग सेटअफ के अहम सदस्य रहे हैं।