Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

चेन्नई सुपर किंग्स पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम को क्यों मिली सजा?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मैच खत्म होने
Share:
चेन्नई सुपर किंग्स पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम को क्यों मिली सजा?
Read in your preferred language.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का आखिरी मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 89 रन से हरा दिया। इस हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने टीम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर छह-छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं किए। यह सीजन में टीम का दूसरा स्लो ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।' बयान में आगे कहा गया, 'प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया जाएगा।'

230 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद टीम लगातार दबाव में दिखी। हालांकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेलकर उम्मीद जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। पूरी टीम बड़े लक्ष्य के सामने बिखर गई और भारी हार झेलनी पड़ी।

टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार असफलताओं के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, ऐसे में फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले टीम संयोजन में बड़े फैसले ले सकती है।