Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
भारत

बरेली-एक दिन की दो हृदयविदारक हत्याओं ने दहलाया बरेली

प्र बरेली-कहा जाता है कि रंजिस कभी पुरानी नही होती,भले ही उसकी उम्र कितनी ही क्यो न हो जाए, एक न एक दिन इसका अंजाम भुगतना ही पड़ता है। बरेली में एक ही दिन में दो हत्याकांड हुए जहाँ (1)सिरौली थाना क्षेत्र के गाँव बरसेर सिकन्दरपुर में एक जगह 7 साल के मासूम की उसका गुप्तांग और जीभ काट कर हत्या करने के ब
Share:
बरेली-एक दिन की दो हृदयविदारक हत्याओं ने दहलाया बरेली
Read in your preferred language.
प्र

बरेली-कहा जाता है कि रंजिस कभी पुरानी नही होती,भले ही उसकी उम्र कितनी ही क्यो न हो जाए, एक न एक दिन इसका अंजाम भुगतना ही पड़ता है।
बरेली में एक ही दिन में दो हत्याकांड हुए जहाँ
(1)सिरौली थाना क्षेत्र के गाँव बरसेर सिकन्दरपुर में एक जगह 7 साल के मासूम की उसका गुप्तांग और जीभ काट कर हत्या करने के बाद उसके शव को गाँव के ही पास के एक तालाब में डाल दिया, जिससे मामला कोई और लगे,परिजनों ने मौके पर पहुंच सीओ आंवला,एसपी देहात को साफ बताया कि उसके बेटे गुड्डू की हत्या मलखान और उसके सहयोगियों ने गुड्डू का एक दिन पहले अपहरण हत्या की है,और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की मांग की,पोस्टमार्टम के बाद मासूम गुड्डू के परिजनों द्वारा किसी तरह का बबाल न हो इस लिए एसएसपी द्वारा 5 थानों की पुलिस की मौजूदगी में गुड्डू का अंतिम संस्कार कराया गया .परिजनों ने चार के खिलाफ थाना सिरौली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है,
(2)अब बात दूसरे हत्याकांड यानी बिथरी चैनपुर के अहियापुर गाँव के किसान विजनेश हत्याकांड की करते हैं,परिवार बालो की माने तो विजनेश गेंहू ट्राली में भरकर राजश्री मिल जा रहै थे,जिसकी भनक परशुराम और उनके साथियों को चली,तब उन्होंने जाकर रसुइया क्रॉसिंग के पास जाकर घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे एक गोली बिजेनेश के सीने में लगी जिससे वह घायल हो गया और परशुराम, जीत सिंह, ने उसे ट्रैक्टर से उतार कर फरसे से काट डाला,,बिजनेश की मौत से परिवार में गम का माहौल है और पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है।