Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
भारत

बरेली-जहरीले के सांप दंश से हुई अधेड़ की मौत

बरेली। आंवला में पूजा देवी के पति चरन सिंह ग्राम मुगलपुर तहसील आंवला थाना सिरौली के निवासी थे।चरन सिंह बिजली की किल्लत को लेकर सिंचाई करने के लिए बेहद परेशान थे ।चरन सिंह बृहस्पतिवार को शाम के समय देर रात सिंचाई करने खेत पर पहुंचे तो वहां ट्यूवेल पर मौके पर बिजली नहीं थी। और चरन सिंह ट्यूवेल पर सो ग
Share:
Read in your preferred language.

बरेली।आंवला में पूजा देवी के पति चरन सिंह ग्राम मुगलपुर तहसील आंवला थाना सिरौली के निवासी थे।चरन सिंह बिजली की किल्लत को लेकर सिंचाई करने के लिए बेहद परेशान थे ।चरन सिंह बृहस्पतिवार को शाम के समय देर रात सिंचाई करने खेत पर पहुंचे तो वहां ट्यूवेल पर मौके पर बिजली नहीं थी। और चरन सिंह ट्यूवेल पर सो गये । सोते समय चरन सिंह के बाये पैर में जहरीले सांप ने काट लिया । इसके उपरांत चरन सिंह ने घर आने का पूरा प्रयास किया।इसके बाद चरन सिंह रास्ते में बेहोश हो कर गिर पड़ा और रघुनाथ सिंह नाम का एक युवक खेतों से घर के लिए आ राहा था। उस युवक ने चरन सिंह के परिजनों को सूचना दी ,तब चरन सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे ।तब तक पूरे तरीके से बेहोश अवस्था में हो चुका था। इलाज के दौरान कुछ समय बाद मौत हो गई। चरन सिंह की पत्नी पूजा देवी के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं । उनका कहना है कि बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।