Friday, 30 October 2026 | 4:51 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजपुर कलां में खूनी खेल! पीड़ित परिवार बोला- आरोपियों के डर से गांव छोड़ने को मजबूर

Share:
 बरेली: राजपुर कलां में खूनी खेल!  पीड़ित परिवार बोला- आरोपियों के डर से गांव छोड़ने को मजबूर
अलीगंज थाना


अलीगंज, बरेली।_ अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कलां गांव में एक युवक की मौत मर्डर है या एक्सीडेंट? इस सवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस हत्यारों को बचाने में लगी है।

परिजनों का आरोप है - दरोगा ने परिवार को खबर तक नहीं दी और चुपचाप शव उठा लिया। 3 दिन तक थाने में FIR के लिए चक्कर कटवाए गए, SSP के दखल के बाद ही रिपोर्ट लिखी गई।

*20 दिन बाद पुलिस लाई पिकअप का नया ड्रामा!*
परिवार ने आरोप लगाया कि असली हत्यारों को बचाने के लिए पुलिस 20 दिन बाद अचानक एक पिकअप और ड्राइवर ले आई और कहानी को एक्सीडेंट में बदल दिया। इतना ही नहीं IGRS पर परिजनों की शिकायत में उनकी महिलाओं के नाम हटाकर अज्ञात महिलाओं को गवाह बना दिया गया।

हत्यारे खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और परिवार को धमका रहे हैं। दहशत में परिवार ने कहा - अगर इंसाफ नहीं मिला तो गांव छोड़कर पलायन करना पड़ेगा।

अब बड़ा सवाल - क्या राजपुर कलां में हुई हत्या को हादसा दिखाकर दबाया जा रहा है? पीड़ित परिवार ने DM और SSP से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है