Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

बरेली - भमोरा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली/आँवला - बीते 26 जुलाई 2020 को भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को हैरान करने वाले तथा सिपाहियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ने वाले गैंग के सरगना हरिओम गुप्ता पुत्र मंगू लाल गुप्ता निवासी देवचरा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा है। साथ ही इसके 3 स
Share:
बरेली  - भमोरा पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Read in your preferred language.

बरेली/आँवला - बीते 26 जुलाई 2020 को भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को हैरान करने वाले तथा सिपाहियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ने वाले गैंग के सरगना हरिओम गुप्ता पुत्र मंगू लाल गुप्ता निवासी देवचरा पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेजा है। साथ ही इसके 3 साथी पहले से ही जेल में हैं अपराधी हरिओम गुप्ता को 31 जुलाई 2020 की शाम को 6 बजे देवचरा से ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। हरिओम गुप्ता के जेल जाने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली और भमोरा पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह, कॉन्स्टेबल अरुण, सागर राणा, बलदेव सिंह आदि शामिल थे क्षेत्राधिकारी आँँवला रामप्रकाश ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि हमारी पूरी पुलिस टीम किसी भी अपराधी को उसके अंजाम तक पहुंचा कर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वचनबद्ध है और हर प्रकार के अपराध को जड़ से खत्म कर शून्य करना ही हमारा संकल्प है।