Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

बरेली : आंवला शाहबाद रोड पर हरदासपुर राधा कुंज के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत

आंवला शाहबाद रोड पर हरदासपुर राधा कुंज के समीप 9.8.2025 को समय करीब 5:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की ग्रामहरदासपुर और ग्राम ग्राम संग्रामपुर के बीच में दो बाइक आपस में टकरा गई है जिसमें बाइक CT 100 UP 38 M 2886 पर सुरेंद्र पुत्र भीम सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम उदय भानपुर थाना आवंला जिला बरेली ज
Share:
बरेली : आंवला शाहबाद रोड पर हरदासपुर राधा कुंज के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत
Read in your preferred language.

आंवला शाहबाद रोड पर हरदासपुर राधा कुंज के समीप 9.8.2025 को समय करीब 5:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की ग्रामहरदासपुर और ग्राम ग्राम संग्रामपुर के बीच में दो बाइक आपस में टकरा गई है जिसमें बाइक CT 100 UP 38 M 2886 पर सुरेंद्र पुत्र भीम सिंह उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम उदय भानपुर थाना आवंला जिला बरेली जाति लोधी राजपूत व राजेश्वरी पत्नी सुरेंद्र उम्र करीब 27 वर्ष निवासी उपरोक्त व पुत्र प्रमोद पुत्र सुरेंद्र उम्र करीब 3 वर्ष जो अपनी ससुराल कुड फतेहगढ़ से गांव उदयभानपुर जा रहे थे दूसरी बाइक टीवीएस स्पोर्ट UP 25 CZ 7182 ठाकुरदास पुत्र नत्थू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कीटोन जाति लोधी राजपूत अपनी बाइक से अपनी ससुराल मैनपुरी थाना कुढफतेहगढ़ जिला संभल जा रहे थे दोनों बाईको की आपस में टक्कर हो गई। बाइक सवार सुरेंद्र, राजेश्वरी व ठाकुरदास गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार हेतु सीएचसी रामनगर भिजवाया गया उपचार के दौरान सुरेंद्र पुत्र भीम सिंह निवासी ग्राम उदय भानपुर थाना आवंला जिला बरेली व ठाकुरदास पुत्र नत्थू निवासी ग्राम कीटोना थाना आवला जिला बरेली की मृत्यु हो गई राजेश्वरी पत्नी सुरेंद्र को जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है । छोटा बच्चा प्रमोद के हल्की चोटे हैं जो सही है। परिजन आ गए हैं।मृतको का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ