Friday, 30 October 2026 | 5:46 PM
भारत

बाराबंकी: समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नही होती :-धर्म कुमार यादव

बाराबंकी। समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नहीं होती। समाज सेवा के लिए चाहे कोई किसी राजनीतिक दल से हो या किसी जाति- धर्म से हो, सभी लोग समाज सेवा के उद्देश्य से जनकल्याण किसान एसोसिएशन में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। उक्त विचार मंगलवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने बाराबंकी ज
Share:
बाराबंकी: समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नही होती :-धर्म कुमार यादव

बाराबंकी। समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नहीं होती। समाज सेवा के लिए चाहे कोई किसी राजनीतिक दल से हो या किसी जाति- धर्म से हो, सभी लोग समाज सेवा के उद्देश्य से जनकल्याण किसान एसोसिएशन में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। उक्त विचार मंगलवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने बाराबंकी जनपद के कस्बा कुर्सी स्थित सरदार ढाबे पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में व्यक्त किए। जिसमें सरदार नक्षत्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी व धर्मपाल जायसवाल को तहसील अध्यक्ष फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई वही प्रमोद कुमार को ब्लॉक सचिव देवा के साथ रामखेलावन, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार आदि लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला में मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह ,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष मंजू गौतम, यशवंत सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।