Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर?

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर ही लिया. गुरुवार (02 जुलाई, 2026) को पटना में पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया को जानकारी दी कि बांकीपुर सीट से होने वाले उपचुनाव में पार्टी उतरे
Share:
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
Read in your preferred language.

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरने का फैसला कर ही लिया. गुरुवार (02 जुलाई, 2026) को पटना में पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया को जानकारी दी कि बांकीपुर सीट से होने वाले उपचुनाव में पार्टी उतरेगी.

मनोज भारती का कहना है कि पांच जुलाई को कोर कमेटी की बैठक होगी. इसके बाद निर्णय लेकर प्रत्याशी के नाम का ऐलान होगा.

इस मौके पर पूर्व एमएलसी और जन सुराज के नेता रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा की जनता की इच्छा है कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ें. हम लोगों ने भी मन बनाया है कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कोर कमेटी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की जाएगी.

जन सुराज की ओर से यह घोषणा तब की है जब गुरुवार (02 जुलाई, 2026) को ही चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. 30 जुलाई को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होगा जबकि तीन अगस्त को मतगणना होगी.