Tuesday, 15 September 2026 | 8:03 AM
भारत

बांदा: राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस में जिलाधिकारी जे.रीभा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई

बांदा-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बांदा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जे. रीभा के कर-कमलों द्वारा किया गया। उनकी उपस्थिति में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टै
Share:
बांदा: राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस में जिलाधिकारी जे.रीभा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई
Read in your preferred language.

बांदा-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बांदा में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जे. रीभा के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उनकी उपस्थिति में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अजय, डीपीएम कुशल यादव, डीईआईसी मैनेजर वीरेंद्र प्रताप, तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. अर्चना भारती, डॉ. एस.पी. सिंह, एमडी शरीफ, और जियाउद्दीन की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे एनीमिया, कुपोषण, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र, और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव। साथ ही, डिवर्मिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया कि यह बच्चों को स्वस्थ रखने, उनकी लर्निंग कैपेसिटी, स्कूल में उपस्थिति, और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी जे. रीभा का स्वागत किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वस्थ खान-पान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से बचना चाहिए। हरी सब्जियां, फल, और पोषण युक्त भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनें।

रिपोर्ट राजकुमार बांदा