Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
मनोरंजन

मशहूर गायिका आशा भोसले को गोरिल्लाज बैंड ने दी श्रद्धांजलि, मंच पर रो पड़ीं पोती

दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन के बाद, मशहूर इंटरनेशनल बैंड गोरिल्लाज ने लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में अपने एक बड़े शो के दौरान उन्हें खास श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मंच पर आशा की पोती जनाई भोसले रो पड़ीं। इस शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब आशा भोसले की पोत
Share:
मशहूर गायिका आशा भोसले को गोरिल्लाज बैंड ने दी श्रद्धांजलि, मंच पर रो पड़ीं पोती
Read in your preferred language.

दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन के बाद, मशहूर इंटरनेशनल बैंड गोरिल्लाज ने लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में अपने एक बड़े शो के दौरान उन्हें खास श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मंच पर आशा की पोती जनाई भोसले रो पड़ीं। इस शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब आशा भोसले की पोती जनाई भोसले मंच पर आईं। उन्होंने गोरिल्लाज बैंड के साथ मिलकर 'द शैडोई लाइट' गाना गाया। यह गाना आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना था, जिसे उन्होंने अपने निधन से पहले गाया था। जब जनाई मंच पर गा रही थीं, तब बैकग्राउंड स्क्रीन पर आशा ताई की आवाज और उनकी यादें दिखाई जा रही थीं। गाना खत्म होते-होते जनाई की आखों में आंसू आ गए और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं और मंच पर ही रो पड़ीं। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।

जनाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी इस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ जनाई ने अपनी दादी आशा भोसले के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ जनाई ने कैप्शन में लिखा, 'यह मंच पर मेरी जिंदगी की सबसे भावुक और खूबसूरत रात थी। मेरी प्यारी दादी स्वर्ग से हमें देख रही होंगी। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी और उम्मीद है कि आपको मुझ पर गर्व होगा।'