Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
UP News

दूसरे धर्म की युवती के साथ जा रहे युवक पर बजरंग दल के सदस्यों ने किया हमला

कर्नाटक में दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के चार सदस्यों को दूसरे समुदाय की महिला के साथ जा रहे मुस्लिम युवक की पिटाई करने और उस पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 23 साल का मुस्लिम युवक अपनी हमउम्र दोस्त के साथ मंगलुरु से बेंगलुरु जा रहा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे कंकनाडी
Share:
Read in your preferred language.

कर्नाटक में दक्षिणपंथी समूह बजरंग दल के चार सदस्यों को दूसरे समुदाय की महिला के साथ जा रहे मुस्लिम युवक की पिटाई करने और उस पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 23 साल का मुस्लिम युवक अपनी हमउम्र दोस्त के साथ मंगलुरु से बेंगलुरु जा रहा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे कंकनाडी में बस से खींचकर बाहर निकाला और उसकी बर्बर पिटाई की. उस पर चाकू से भी हमला किया गया.यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि युवक और युवती अलग-अलग समुदायों से थे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में दो अप्रैल को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस ने शुरुआत में इस घटना के संबंध में आठ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था.

पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 153ए (विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) भी लगाई गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में बताया गया है कि युवक मुस्लिम हैं जबकि युवती हिंदू है. पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक युवती और युवक को जानता था और बेंगलुरु जाने की उनकी योजना से वाकिफ था. मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने दो अप्रैल को बताया था कि पीड़ित युवक इसलिए युवती के साथ जा रहा था, क्योंकि युवती उस शहर से परिचित थी और वहां रोजगार की तलाश में जा रही थी.पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आरोपियों ने दोनों का पीछा किया और जिस बस में वे सफर कर रहे थे, उसे रुकवा लिया. हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इन दोनों के बारे में जानकारी आरोपियों तक पहुंचाने में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं.’पुलिस का कहना है कि बजरंग दल के चार में से दो कार्यकर्ताओं का इसी तरह के मामलों में आपराधिक इतिहास है, जहां वे अंतरधार्मिक मामलों में आपराधिक रूप से शामिल थे. इनमें से एक हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर बाहर है.