Tuesday, 15 September 2026 | 12:02 PM
उत्तर प्रदेश

बहराइच:राम लगन मौर्य हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2026 अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम कन्दैला में 25 अगस्त 2026 को राम लगन मौर्य की बम और गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की बहराइच इकाई ने गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को सौंपा। ज्ञापन
Share:
बहराइच:राम लगन मौर्य हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2026 अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम कन्दैला में 25 अगस्त 2026 को राम लगन मौर्य की बम और गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की बहराइच इकाई ने गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बहराइच को सौंपा। ज्ञापन जिला प्रभारी डॉ. पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में सौंपा गया।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अयोध्या जैसे संवेदनशील जनपद में मां के सामने बेटे की बम और गोलियों से हत्या किया जाना बेहद गंभीर घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में राज मणि सिंह उर्फ भोलू सहित नौ लोगों के नामजद होने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौर्य समाज इस घटना को लेकर चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सात दिनों के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय मौर्य, एडवोकेट अर्जुन पटेल, जिला सलाहकार अभय प्रकाश नारायण मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, स्वामी दयाल मौर्य, दिवाकर मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।