Friday, 30 October 2026 | 5:47 PM
उत्तर प्रदेश

बदायूं : ग्राम पंचायत असरासी भदरोलिया के लोग एक अलग मिलने वाली योजना से ख़ुश हैं

बदायूं : ग्राम पंचायत असरासी भदरोलिया के लोगों की समस्या थी गांव में बारात घर का न होना . लोग शादी जैसे प्रोग्राम टेंट लगाकर खेतो में करते थे. लेकिन फसलों के खड़े होने पर यह समस्या अपने आप में अलग बन जाती थी. इस समस्या से लोग अब मुक्त होने वाले हैं. क्योंकि गांव में जल्द ही बारात घर बनेगा और इसी के स
Share:

बदायूं : ग्राम पंचायत असरासी भदरोलिया के लोगों की समस्या थी गांव में बारात घर का न होना . लोग शादी जैसे प्रोग्राम टेंट लगाकर खेतो में करते थे. लेकिन फसलों के खड़े होने पर यह समस्या अपने आप में अलग बन जाती थी. इस समस्या से लोग अब मुक्त होने वाले हैं. क्योंकि गांव में जल्द ही बारात घर बनेगा और इसी के साथ ही एक सामुदायिक शौंचालय बनने जा रहा है. इनका सर्वे बीते दिन खंड विकास अधिकारी ,लेखपाल ,ग्राम प्रधान ने किया. अब संभावना है की जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. इस सर्वे के बाद ग्रामीण हर्ष के माहौल में है. साथ ही इस योजना के आने के इंतजार में हैं. ग्राम सभा के वरिष्ठ समाजसेवी नेत्रपाल सिंह कुशवाहा ने इसकी मांग करते हुए पूर्व में शासन को पत्र भी लिखे थे.