Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

बाबासाहेब अंबेडकर के पौत्र आनंद राल अंबेडकर कांग्रेस में शामिल

डॉ.भीमराव अंबेडकर के पौत्र आनंद राज अंबेडकर (रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष) यहां शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मौजूदगी मेंकांग्रेस में शामिल हो गए और दिल्ली की सातों सीटों से अपने उम्मीदवार वापस लेने की घोषणा की। रिपब्लिकन सेना की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित उनके ह
Share:
Read in your preferred language.
डॉ.भीमराव अंबेडकर के पौत्र आनंद राज अंबेडकर (रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष) यहां शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मौजूदगी मेंकांग्रेस में शामिल हो गए और दिल्ली की सातों सीटों से अपने उम्मीदवार वापस लेने की घोषणा की। रिपब्लिकन सेना की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश प्रजापति सहित उनके हजारों समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हो गए। आनंद राज अंबेडकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही बाबासाहेब अंबेडकर के सपने को साकार कर सकती है। उन्होंने अपने समर्थकों से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस को जिताने के लिए काम करने की अपील की। न्यूज स्त्रोत आईएएनएस