Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

आजमगढ़: भारी मात्रा गाँजा और बाइक के साथ में एक व्यक्ति गिरफ्तार:

आजमगढ़: जिले के पवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ मेंएक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप नि0 सुनील कुमार सरोज, उ0 नि0 मनोज कुमार विश्वकर्मा मैनुद्दीनपुर गांव के समीप निर्माणाधीन हाईवे पुलिया के नीचे पहुंचे तभी मिल्कीबजार की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया त
Share:
Read in your preferred language.

आजमगढ़: जिले के पवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ मेंएक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उप नि0 सुनील कुमार सरोज, उ0 नि0 मनोज कुमार विश्वकर्मा मैनुद्दीनपुर गांव के समीप निर्माणाधीन हाईवे पुलिया के नीचे पहुंचे तभी मिल्कीबजार की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने अपनी गाड़ी को पीछे की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया और उसकी जामातलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में 19 किलो गाँजा बरामद किया । पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार यादव उर्फ डब्लू पुत्र तिलकधारी यादव निवासी अम्बारी हाजीपुर थाना फूलपुर का है आरोपी के खिलाफ करीब दस मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।