एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसाड़ी में चल रही श्रीरामलीला के छठवें दिन प्रधान पद प्रत्याशी अवधेश राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला के पहले दिन ग्राम प्रधान नाथूराम वर्मा, दूसरे दिन जमुनादास वर्मा, तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश यादव, चौथे दिन प्रधान पद प्रत्याशी ललित यादव तथा पांचवें दिन सतीश वर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। छठवें दिन अवधेश राजपूत के पहुंचने पर रामलीला कमेटी एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान श्रीराम की लीला का
आनंद लिया।
दस्तक चाणक्य हिंदी समाचार पत्र
संवाददाता: लोधी रघुवीर सिंह राजपूत