Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बदला ऑस्ट्रेलिया का कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए कंगारू टीम ने मिचेल मार्श को कप्तान बनाया था. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले सीरीज के पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपना कप्तान बदल दिया है. टीम ने भारत के दुश्मन कहे जाने व
Share:
2026 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बदला ऑस्ट्रेलिया का कप्तान
Read in your preferred language.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए कंगारू टीम ने मिचेल मार्श को कप्तान बनाया था. लेकिन वर्ल्ड कप से पहले सीरीज के पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपना कप्तान बदल दिया है. टीम ने भारत के दुश्मन कहे जाने वाले खिलाड़ी को कमान सौंपी है.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (29 जनवरी) को लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टी20 के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया. कंगारूओं की एकादश में बड़ा ही चौंकाने वाला बदलाव कप्तान के रूप में दिखाई दिया. टीम ने पहले मुकाबले के लिए ट्रेविड हेड को कमान सौंपी, जिन्हें क्रिकेट फील्ड पर भारत का दुश्मन भी कहा जाता है.
कई अनुभवी खिलाड़ियों को दिया आराम

T20 World Cup: टी20 विश्व कप में कौन सी टीम है सबसे पसंदीदा? रवि शास्त्री ने खोला राजटी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में कुछ अनुभवी खिलाड़ियो को आराम देने का फैसला किया है, जिसमें नियमित कप्तान मिचेल मार्श का नाम भी शामिल है. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिस को भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया है.