Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

औरंगाबाद: चिराग गुट के लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पशुपति पारस का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी

औरंगाबाद: लोकजनशक्ति पार्टी में जारी रस्साकस्सी के बीच शुक्रवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति पारस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चिराग पासवान के समर्थकों ने दाउदनगर की सड़क पर अपना आक्रोश जाहिर किया। इन समर्थकों ने शहर के भखरुआ मोड़ पर पशुपति पारस का पुतला जलाया। ज्ञात हो कि लोजप
Share:
औरंगाबाद: चिराग गुट के लोजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पशुपति पारस का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
Read in your preferred language.

औरंगाबाद: लोकजनशक्ति पार्टी में जारी रस्साकस्सी के बीच शुक्रवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति पारस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चिराग पासवान के समर्थकों ने दाउदनगर की सड़क पर अपना आक्रोश जाहिर किया।
इन समर्थकों ने शहर के भखरुआ मोड़ पर पशुपति पारस का पुतला जलाया। ज्ञात हो कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल के नेता चिराग पासवान कर पशुपति पारस द्वारा अध्यक्ष बनने को लेकर लोजपा में टूट हो गयी और पारस खेमा व चिराग खेमा दो गुट में बंट गया।
ऐसे में लोजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने पशुपति पारस और अन्य सांसदों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोजपा के बडी संख्या में नेता शामिल थे।

सवांददाता : संजीव मेहता