Tuesday, 15 September 2026 | 4:03 PM
उत्तर प्रदेश

औरैया:भारतीय नौसेना में चयनित अभिषेक शाक्य का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया सम्मानित

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 विधानसभा विधूना क्षेत्र के ग्राम कवा में भारतीय नौसेना में चयनित हुए अभिषेक शाक्य को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शाक्य को भारतीय नौसेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भवि
Share:
औरैया:भारतीय नौसेना में चयनित अभिषेक शाक्य का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया सम्मानित
Read in your preferred language.

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 विधानसभा विधूना क्षेत्र के ग्राम कवा में भारतीय नौसेना में चयनित हुए अभिषेक शाक्य को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शाक्य को भारतीय नौसेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने अभिषेक शाक्य के पिता श्री रामवीर शाक्य एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रिया शाक्य ने अभिषेक शाक्य को भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल एवं सुरक्षित सेवाकाल की मंगलकामना की।

प्रिया शाक्य ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अभिषेक शाक्य राष्ट्र सेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करते हुए परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अभिषेक शाक्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।