Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

औरैया:ब्लॉक ऐरवा कटरा के ग्राम गोपियापुर में वित्तीय साक्षरता शिविर

विकासखंड ऐरवा कटरा के ग्राम गोपियापुर में CRISIL Foundation – CFL बिधूना, औरैया द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में एरिया मैनेजर श्री हेमंत कुमार जी, सेंटर मैनेजर श्री अजय कुमार एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री संजीत कुमार द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं ड
Share:
औरैया:ब्लॉक ऐरवा कटरा के ग्राम गोपियापुर में वित्तीय साक्षरता शिविर
Read in your preferred language.

विकासखंड ऐरवा कटरा के ग्राम गोपियापुर में CRISIL Foundation – CFL बिधूना, औरैया द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में एरिया मैनेजर श्री हेमंत कुमार जी, सेंटर मैनेजर श्री अजय कुमार एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री संजीत कुमार द्वारा ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल वित्तीय सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान निम्न योजनाओं एवं विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई—

? प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY):
ग्रामीणों को शून्य/न्यूनतम शेष राशि वाले बैंक खाते, रुपे डेबिट कार्ड, DBT तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लाभों के बारे में बताया गया।

? प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY):
कम प्रीमियम में दुर्घटना बीमा की सुविधा, पात्रता, प्रीमियम एवं दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाले बीमा लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

? प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY):
जीवन बीमा की सुविधा, वार्षिक प्रीमियम, पात्रता तथा बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया।

? सुकन्या समृद्धि योजना (SSY):
बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य एवं शिक्षा के लिए बचत की इस योजना में खाता खोलने की पात्रता, जमा राशि एवं इसके दीर्घकालीन लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

? अटल पेंशन योजना (APY):
असंगठित क्षेत्र के लोगों को वृद्धावस्था में नियमित पेंशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए योजना की पात्रता, अंशदान एवं पेंशन विकल्पों के बारे में समझाया गया।

? राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS):
सेवानिवृत्ति के लिए नियमित बचत एवं निवेश के महत्व तथा NPS के माध्यम से भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा तैयार करने के बारे में जागरूक किया गया।

? साइबर फ्रॉड से बचाव:
ग्रामीणों को OTP, ATM PIN, UPI PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी गई।

? बैंकिंग लोकपाल:
बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया एवं बैंक से शिकायत का उचित समाधान न मिलने की स्थिति में RBI के Integrated Ombudsman Scheme के माध्यम से शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन में सावधानी, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जुड़ने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।