Friday, 30 October 2026 | 5:47 PM
भारत

औरैया-जिलाधिकारी ने अपनी बच्ची का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया

औरैया- जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी एक साल की बच्ची शिवांगी का जन्मदिन आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त किया उन्होने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान किया जाये। परिवा
Share:
औरैया-जिलाधिकारी ने अपनी बच्ची का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया

औरैया- जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी एक साल की बच्ची शिवांगी का जन्मदिन आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ धूमधाम से मनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त किया उन्होने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान किया जाये। परिवार से अलग रहने वाले वृद्धजनों की आर्थिक मदद की जाये ताकि सबका साथ सबका विकास सरकार का जो सपना है वह पूरा किया जा सके। इस दौरान उन्हाने वृद्धजनों को उपहार वितरित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी की पत्नी ऊषा वर्मा ,बड़ी बेटी श्रुति एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज वर्धन शुक्ला, राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम, नितिन बाजपेई प्रबंधक, नरेंद्र पाल लेखाकार मौजूद रहे।

सवांददाता: संजीव शाक्य