Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
मनोरंजन

250 करोड़ रुपये की मालकिन थीं Asha Bhosle, जानिए संपत्ति का वारिस कौन?

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल (रविवार) को निधन हो गया. वो 92 साल की थीं. 11 अप्रैल (शनिवार) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चेस्ट में इंफेक्शन होने के कारण उन्होंने ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होग
Share:
250 करोड़ रुपये की मालकिन थीं Asha Bhosle, जानिए संपत्ति का वारिस कौन?
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल (रविवार) को निधन हो गया. वो 92 साल की थीं. 11 अप्रैल (शनिवार) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन चेस्ट में इंफेक्शन होने के कारण उन्होंने ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा. बता दें कि आशा भोसले बेहद आरामदायक जिंदगी जीते थीं. आइए जानते हैं सिंगर की प्रॉपर्टी में किसका हक ज्यादा है.

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आशा भोसले की नेटवर्थ 200 से 250 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका लंबा और सफल संगीत करियर रहा है. उन्होंने दशकों तक हिट गानों और एल्बम्स के जरिए अच्छी कमाई की. इसके अलावा देश-विदेश में होने वाले उनके लाइव शो और म्यूजिकल टूर भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया रहे हैं. वहीं, उनके पुराने गानों की डिजिटल स्ट्रीमिंग और रेडियो पर लगातार बजने से उन्हें लागातार रॉयल्टी भी मिलती रहती थी. इसके अलावा आशा भोसले एक मशहूर रेस्टोरेंट चेन Asha's चलाती थीं. उनके रेस्टोरेंट काफी फेमस हैं. कई शहरों में ये रेस्टोरेंट हैं. गायिका के पास कई लग्जरी कार भी हैं. मुंबई और पुणे में उनकी आलाशीन प्रॉपटी भी हैं.

पर्सनल लाइफ में आशा भोसले ने 2 शादियां की. उन्होंने पहली शादी गणपत राव से हुई. हालांकि, 11 साल बाद दोनों अलग हो गए. गणपत राव से आशा भोसले को तीन बच्चे (वर्षा भोसले, हेमंत भोसले और आनंद भोसले) हुए. इसके बाद आशा भोसले ने 1980 में म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से शादी की. वह आशा भोसले से 6 साल छोटे थे. आशा भोसले और आरडी बर्मन की कोई अपनी संतान नहीं है. बता दें कि गायिका की बेटी वर्षा भोसले ने साल 2012 में आत्महत्या कर ली. वहीं 2015 में उनके बेटे हेमंत भोसले का कैंसर के कारण निधन हो गया. आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले बड़े बिज़नेसमैन हैं. ऐसे में ये साफ है कि आशा भोसले की संपत्ति का असली वारिस उनके इकलौते बेटे आनंद भोसले हैं.आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए. हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं.