Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
मनोरंजन

फिल्म 'धुरंधर' ने 500 करोड़ी बनते ही शाहरुख खान का 'सबसे तेज' वाला रिकॉर्ड भी तोड़ डाला

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के दीवाने राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े दिग्गज हो चुके हैं और हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम फिल्म को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा है. दर्शकों का तो बस पूछो ही मत, वो ही असली ताकत बन चुके हैं फिल्म के. यही वजह है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ी बन चुकी है. फि
Share:
फिल्म 'धुरंधर' ने 500 करोड़ी बनते ही शाहरुख खान का 'सबसे तेज' वाला रिकॉर्ड भी तोड़ डाला
Read in your preferred language.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के दीवाने राम गोपाल वर्मा से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े दिग्गज हो चुके हैं और हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम फिल्म को लेकर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख रहा है. दर्शकों का तो बस पूछो ही मत, वो ही असली ताकत बन चुके हैं फिल्म के.

यही वजह है कि फिल्म 16वें दिन ही 500 करोड़ी बन चुकी है. फिल्म ने आज बड़ा रिकॉर्ड बनाया है और इस रिकॉर्ड रेस में वो कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर' ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में ये बढ़कर 253.25 करोड़ रुपये हो गया. 15वें दिन 'अवतार फायर एंड ऐश' जैसी बड़ी फिल्म के रिलीज होने के बावजूद 22.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई.

वहीं आज 16वें दिन थर्ड सैटरडे को 8:10 बजे तक फिल्म ने 23.82 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 506.82 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

'धुरंधर' बनी सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म

'धुरंधर' सबसे तेज 500 करोड़ी बनने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर और बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर आ चुकी है.