Friday, 30 October 2026 | 4:50 PM
उत्तर प्रदेश

अर्जक संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन 18 को रामपुर भगन में

Share:
अर्जक संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन 18 को रामपुर भगन में
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
अयोध्या, 16 अक्टूबर।
 देश का सबसे बड़ा मानववादी संगठन अर्जक संघ अयोध्या का जिला सम्मेलन आगामी 18 अक्टूबर रविवार को राम रती द्वारिका प्रसाद ITI सोनखरी निकट रामपुर भगन में आयोजित होगा। 
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव कवि जी करेंगे जबकि संचालन जिला मंत्री अशोक कुमार वर्मा करेंगे।
जिला मंत्री अशोक वर्मा ने  क्रांतिकारी साथियों से अनुरोध किया  है कि बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ पधारे । उन्होंने कहा कि  अर्जक संघ की विचारधारा ही वह विचाराधारा है जो संप्रदायवादी ताकतों के खिलाफ खड़ी है।श्रम्बकी महत्ता स्थापित करने और श्रमशील कौमों की एकता को लेकर 1 जून 1068 से ही संकल्पित है। मनुवादी व्यवस्था को उखाड़कर संविधान सम्मत समतामूलक व्यवस्था की स्थापना को प्रतिबद्ध यह संगठन मानववादी और  समाजवादी संस्कृति की स्थापना करके गरीबी और निरादर को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।। एकमात्र संगठन जिसका लिखित सिद्धांत , वक्तव्य और कार्यक्रम है। साथ ही मानववादी शिक्षा नीति को लेकर आंदोलनरत है।