Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय?

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कहना है कि विज्ञापन मामले में भेजे गए नोटिस का शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने अब तक जवाब नहीं दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तुकाराम ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र FDA को अभी तक उन तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं से
Share:
क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय?
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कहना है कि विज्ञापन मामले में भेजे गए नोटिस का शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तुकाराम ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र FDA को अभी तक उन तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं से कोई जवाब नहीं मिला है, जिन्हें एक विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा गया था।

मुंबई प्रेस क्लब के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा कि किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना जरूरी नहीं कि गलत हो, लेकिन उसे गलत तरीके से प्रमोट करना गलत है।
कमर्शियल और सरोगेट एडवरटाइजिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए IAS अधिकारी ने कहा, 'हम जो भी विज्ञापन देखते हैं, चाहे वे अखबारों में हों, टीवी पर हों या सोशल मीडिया पर..., वे हमारी नजर में होते हैं। हम नियमों के उल्लंघन पर नजर रख रहे हैं'।

इस महीने की शुरुआत में, FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। FDA का कहना है कि यह विज्ञापन पहली नजर में प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का 'अप्रत्यक्ष या सरोगेट' प्रचार है। नोटिस के बारे में पूछे जाने पर मुंढे ने कहा कि अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

FDA ने पहले कहा था कि विज्ञापन में विमल इलायची शब्द का इस्तेमाल विमल पान मसाला ब्रांड से जुड़ाव पैदा करता हुआ लग रहा था और इससे ग्राहकों को गुमराह किया जा सकता था, साथ ही प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार भी हो रहा था।