सरकारी दिशा-निर्देशों एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के मार्गदर्शन में मंडल कारा, जहानाबाद में भी छठ महापर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है।
आस्था का सम्मान करते हुए 03 महिला बंदियों सहित कुल 08 बन्दियों के लिए छठ व्रत हेतु अलग वार्ड, पूजन सामग्री, प्रसाद एवं नए वस्त्रों की व्यवस्था जेल प्रशासन ने किया है।
मंडल कारा परिसर में ही विधिवत महाप्रसाद तैयार कर सभी बंदियों के बीच वितरण किया गया।
इतना ही नहीं, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने हेतु कारा परिसर में ही अस्थायी तालाब का निर्माण एवं आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई है।
कारा अधीक्षक श्री अजीत कुमार एवं उपाधीक्षक श्रीमन हेमांशु नारायण द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।