Monday, 16 November 2026 | 7:03 AM
उत्तर प्रदेश

इटावा: ऊसराहार थाने को मिला भव्य मुख्य द्वार, एसएसपी ने किया लोकार्पण; मिशन शक्ति केंद्र का भी शुभारंभ

ऊसराहार (इटावा)। इटावा जनपद के ऊसराहार थाने को रविवार को नया और भव्य मुख्य प्रवेश द्वार मिल गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन करने के बाद फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया।
Share:

639607

नवनिर्मित मुख्य द्वार की ऊंचाई 16 फीट से अधिक रखी गई है। बताया गया कि थाने का पुराना लोहे का गेट तेज आंधी के चलते कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा की पहल पर पुराने गेट को हटवाकर ईंट और आरसीसी से मजबूत एवं भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के प्रयास की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

639460
मुख्य द्वार के लोकार्पण के बाद एसएसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मालखाने सहित थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा फरियादियों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
639718

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को गांवों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ भरथना रामदवन मौर्य, सीओ सैफई केपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।