पीलीभीत/बिलसंडा: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के हैप्पी ब्लू बर्ड स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
स्कूल के प्रबंधक विक्रम जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को बालदिवस की जानकारी दी।
इस शुभ अवसर पर विद्यार्थियों की अनेकों प्रतियोगिताएं कराईं गयी।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग स्टाल भी लगाए गए।
वहीं स्कूल के प्रबंधक विक्रम जायसवाल व डायरेक्टर सौरभ शुक्ला स्टाल पर गोल गप्पे खरीदते नजर आए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनसे परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, व्यवहारिक ज्ञान और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं।
पढ़ाई के साथ साथ-साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।