प्रयागराज,जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर सभी तहसीलों के अन्तर्गत आयोजित थाना समाधान दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बंध में प्राप्त शिकायती पत्रों पर राजस्व व पुलिस अधिकारियों के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 36 से अधिक सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित शिकायत सेल के प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि
तहसील बारा तहसील बारा क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस में ग्राम सेमरा कल्बना, मवैया पहलवान में चकमार्ग तथा ग्राम सोनौर में तालाब की भूमि पर अगल बगल के काश्तकारों द्वारा अस्थायी रूप से किये गये कब्जा को हटाया गया।
तहसील मेजा तहसील मेजा के अन्तर्गत ग्राम बेदौली व परानीपुर में चकमार्ग से सम्बंधित शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अवैध कब्जा हटाते हुये समाधान सुनिश्चित कराया गया।
तहसील कोरांव थाना समाधान दिवस में तहसील कोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देईबांध, सेमरिहा व सलैया में चकमार्ग से सम्बंधित कुल 03 शिकायतों का समाधान कर अवैध कब्जा हटाया गया।
तहसील करछना थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम सेहरा, मडौका उपरहार, पिपरांव ता० करछना में चकमार्ग तथा ग्राम लहबरा कोईलहा में रास्ते, भमोखर में बंजर तथा पिपरांव ता० करछना में अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को हटाये जाने के सम्बंध में शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की गयी तथा राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में अवैध कब्जा को हटवा दिया गया है।
तहसील फूलपुर थाना समाधान दिवस में तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम चक हाफिज उर्फ पूरे शीतल में रास्ता, रघुनाथपुर में खलिहान, सुदनीपुर में बंजर, मैलहन में ऊसर, ग्राम बुआपुर, बंधवा ताहिरपुर, कुसुंगुर, चकफातमा उर्फ माधोपुर में चकमार्ग तथा ग्राम फाजिलापुर में तालाब की भूमि से अवैध कब्जे को हटाये जाने के सम्बंध में शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की गयी तथा राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में अवैध कब्जा को हटवा दिया गया है।
तहसील सोरांव थाना समाधान दिवस में तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम खुटहना में रास्ता, घीनपुर में आबादी, उसरही में बंजर, रायपुर उर्फ पूरे कल्यानशाह, सुल्तानपुर खास, मोरहू उपरहार व मंहगूपुर में चकमार्ग तथा ग्राम खुटहना में रास्ते की भूमि से अवैध कब्जे को हटाये जाने के सम्बंध में शिकायत पर कार्यवाही सुनिश्चित की गयी तथा राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में अवैध कब्जा को हटवा दिया गया है।