शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है।
स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जहां भी बैठते हैं, मच्छर उन्हें काटने लगते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद बोधगया की ओर से मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग मशीन से छिड़काव अभियान चलाया जाता है, लेकिन मशीन नियमित रूप से नहीं चलने अथवा प्रभावी छिड़काव नहीं होने के कारण मच्छरों की समस्या बनी हुई है।
नागरिकों ने नगर परिषद बोधगया एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बोधगया की गंभीर समस्या को देखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए, नालियों एवं जलजमाव वाले स्थानों की सफाई कराई जाए तथा मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।