Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

उ0 प्र0 पुलिस में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज द्वारा वितरित किये गये नियुक्ति-पत्र

प्रयागराज- दि0- 06/07/2023 को मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समय 11:00 बजे लोक भवन, लखनऊ में “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड” द्वारा चयनित अभ्यर्थियों उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नियुक्ति-पत्र व
Share:
उ0 प्र0 पुलिस में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज द्वारा वितरित किये गये नियुक्ति-पत्र
Read in your preferred language.

प्रयागराज- दि0- 06/07/2023 को मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा समय 11:00 बजे लोक भवन, लखनऊ में “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड” द्वारा चयनित अभ्यर्थियों उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक/लेखा) को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया ।
उपरोक्त नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम के क्रम में जनपद प्रयागराज से चयनित कुल 48 अभ्यर्थियों में से 03 अभ्यर्थियों को मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकभवन, लखनऊ में तथा शेष 45 अभ्यर्थियों (42 पुरुष तथा 03 महिला) को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में समय 11:00 बजे प्रात: पुलिस आयुक्त, प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय तथा अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स/प्रोटोकॉल द्वारा नियुक्ति-पत्र वितरित किये गये । नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अभ्यर्थियों तथा अधिकारियों द्वारा देखा गया एवं अधिकारियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी गयी ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858