Friday, 30 October 2026 | 5:49 PM
मनोरंजन

विरोध प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने नीट विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों के लिए एक पैगाम शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसके अलावा उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उनका आंदोलन राजनीतिक एजेंडे वाले लोगों से प्रभावित न हो। वीडियो संदेश में अनुपम खेर ने कहा 'एक-दो दिन पहले आ
Share:
विरोध प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने नीट विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों के लिए एक पैगाम शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसके अलावा उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उनका आंदोलन राजनीतिक एजेंडे वाले लोगों से प्रभावित न हो।

वीडियो संदेश में अनुपम खेर ने कहा 'एक-दो दिन पहले आपके विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देख कर मेरा मन परेशान हुआ। किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'

अपने छात्र दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह युवाओं की भावनाओं और आकांक्षाओं को समझते हैं। छात्र आंदोलनों को समाज की सबसे सच्ची आवाज बताते हुए खेर ने कहा कि वे व्यक्तिगत हितों के बजाय भविष्य की चिंता से प्रेरित हैं। हालांकि, उन्होंने छात्रों को बाहरी लोगों को अपने आंदोलन पर नियंत्रण रखने की अनुमति देने के प्रति आगाह किया।