Friday, 30 October 2026 | 7:43 PM
भारत

करहल से अनुजेश यादव, मझवां से सुचिस्मिता मौर्या, यूपी उपचुनाव के लिए देखें बीजेपी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी। कुंदरकी (मुरादाबाद) से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अलीगढ़) से सुरेंद्र दिलेर, करहल (मैनपुरी) से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी (अकबरपुर) से धर्मराज निषाद और मझवां (मिर्जा
Share:
करहल से अनुजेश यादव, मझवां से सुचिस्मिता मौर्या, यूपी उपचुनाव के लिए देखें बीजेपी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी। कुंदरकी (मुरादाबाद) से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अलीगढ़) से सुरेंद्र दिलेर, करहल (मैनपुरी) से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी (अकबरपुर) से धर्मराज निषाद और मझवां (मिर्जापुर) से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है। अभी सात सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे गए हैं। मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर) विधानसभा सीट पर उम्‍मीदवार घोषित करने बाकी हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी ने गठबंधन के तहत मीरापुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल को दी है। इस सीट पर टिकट के लिए रालोद में नए से लेकर पुराने नेता जोर आजमाइश में लगे हैं। लेकिन, पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि रालोद तय रणनीति के तहत आखिरी समय में अपना पत्ता खोलेगी।

मीरापुर में करीब सवा लाख के करीब मुस्लिम वोटर है। उसके बाद जाट और गुर्जर आबादी है। पिछला विधानसभा चुनाव रालोद ने सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था, जिसमें मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान जीते थे। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी थे। अब रालोद का गठबंधन भाजपा के साथ है। ऐसे में उसका सीधा मुकाबला सपा से माना जा रहा है।