Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

जिला मैनपुरी से प्रथम महिला आईएएस बनी अंजू लता शाक्य

मुरादाबाद जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी अंजू लता शाक्य को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) मे प्रमोट किया गया। वह जिला मैनपुरी की ग्राम नगला रम्मदा, बरनाहल निवासी है। अंजुलता शाक्य पीसीएस 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण मे सचिव पद पर तैनात है वह अपने जिले की पहली मह
Share:
जिला मैनपुरी से प्रथम महिला आईएएस बनी अंजू लता शाक्य
Read in your preferred language.

मुरादाबाद जिले में तैनात पीसीएस अधिकारी अंजू लता शाक्य को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) मे प्रमोट किया गया।
वह जिला मैनपुरी की ग्राम नगला रम्मदा, बरनाहल निवासी है। अंजुलता शाक्य पीसीएस 2008 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं वर्तमान में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण मे सचिव पद पर तैनात है वह अपने जिले की पहली महिला आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता स्वर्गीय विद्याराम शाक्य किसान थे, माता स्वर्गीय राम प्यारी गृहणी थी और परिवार में बड़े भाई दिनेश शाक्य, अमलेश शाक्य, राजेश शाक्य अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यकित है उनके पति विकास चौधरी प्रयागराज मे जीएसटी विभाग में जॉइंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में 10 वर्षीय जुड़वां बेटियाँ हैं। प्रमोशन की सूचना मिलते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। भोगांव निवासी बडी बहन मंजुलता, शाक्य जीजा रामदत्त शाक्य, बेटा सतेन्द्र शाक्य ( महामन्त्री व्यापार मंडल भोगांव) समस्त परिवार के लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी को जाहिर किया।


जिला संवाददाता सत्येंद्र शाक्य