Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में 30 मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 58 पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से शिशिक्षु/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनिय
Share:
फर्रुखाबाद में 30 मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 58 पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से शिशिक्षु/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं का चयन करेंगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रोजगार मेले में दो प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें सत्यम ग्रीन एजेंसी (सोलर पैनल फिटिंग), फर्रुखाबाद तथा टोयोटा ग्रुप कंपनी, फारूखनगर (गुरुग्राम) शामिल हैं। दोनों कंपनियों द्वारा अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

मेले के माध्यम से कुल 58 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह अवसर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। इनमें वॉयोडाटा (CV), हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन एवं बीटेक के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

संस्थान प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को नई दिशा दें।