Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं माना जा सकता: संजय राउत

भाजपा की सबसे भरोसेमंद सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का एलान किया। अकाली दल के इस निर्णय से सियासी हलचल मच गई। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं कहा ज
Share:
Read in your preferred language.

भाजपा की सबसे भरोसेमंद सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का एलान किया। अकाली दल के इस निर्णय से सियासी हलचल मच गई। वहीं, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल ना हो, उसे एनडीए नहीं कहा जा सकता है। 

राउत ने कहा, एनडीए के मजबूत स्तंभ शिवसेना और अकाली दल थे। शिवसेना को मजबूरन एनडीए से बाहर निकलना पड़ा, अब अकाली दल निकल गया। एनडीए को अब नए साथी मिल गए हैं, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जिस गठबंधन में शिवसेना और अकाली दल नहीं हैं, मैं उसको एनडीए नहीं मानता हूं।