Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
मनोरंजन

IFS ऑफिसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, केबीसी के नए एपिसोड में किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के एक एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और पढ़ाई से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। अमिताभ ने बताया कि एक समय वह इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर बनना चाहते थे। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अ
Share:
IFS ऑफिसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, केबीसी के नए एपिसोड में किया बड़ा खुलासा
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के एक एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और पढ़ाई से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। अमिताभ ने बताया कि एक समय वह इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर बनना चाहते थे।

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई के अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जैसे हमारे जमाने में मेरे बाबूजी बोलते थे कि ग्रेजुएशन करना बहुत जरूरी है और क्या है हमने साइंस लिया था। वहां पहला जो लेक्चर था, उसमें जो स्कूल में 10 साल में पड़ा था वो पूरा कवर हो गया। लगा गलती कर दी सब्जेक्ट लेकर और परीक्षा में फेल हो गए। फिर वो जो होता है एटीकेटी में 2 पॉइंट से पास हो गए। बताना मत किसी को।'

अमिताभ बच्चन ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने के बारे में सोचा था। हालांकि, उन्होंने माना कि उन्हें इस फील्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, इसलिए वह इस विचार को आगे नहीं बढ़ा पाए।

उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे कंटेस्टेंट आते हैं जो कहते हैं कि उन्हें UPSC का एग्जाम देना है। फॉरेन सर्विस एक बहुत ही खूबसूरत जगह होती है। एक बात मैं भी बता दूं कि एक जमाने में हमारे दिल में भी ये बात आई थी कि हम IFS करें। लेकिन हमें IFS का ‘I’ भी नहीं आता था, इसलिए हमने हार मान ली और वो छोड़ दिया।’