Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

ममता पर अमित शाह का हमला, कहा- दीदी मुझे और मोदी जी को गालियां देती हैं

एक ओर देश में कोरोना वायरस का कहर और दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों का लहर जारी है। पश्चिम बंगाल के पूरबस्थली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी 122 सीटों के
Share:
ममता पर अमित शाह का हमला, कहा- दीदी मुझे और मोदी जी को गालियां देती हैं
Read in your preferred language.

एक ओर देश में कोरोना वायरस का कहर और दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों का लहर जारी है। पश्चिम बंगाल के पूरबस्थली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी 122 सीटों के साथ ममता दीदी से आगे हैं। हम 'बम, बंदूक और बारूद' के मॉडल को बदलकर 'विश्वास, विकास और व्यापार' करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, घुसपैठिए बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं। बंगाल के लोगों के हक का राशन ले जाते हैं। बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा कि दीदी के पास बंगाल के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है। दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट मोदी जी को और मुझे गालियां बोलती हैं, दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल का युवा आज रोजगार के लिए बंगाल से बाहर जा रहा है। हमने ने तय किया है कि पांच साल के अंदर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कूचबिहार घटना पर ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा 'पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती हैं कि कूच बिहार में जो 4 लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए हैं, उनके शव के साथ जुलूस निकालना है। दीदी, शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो।'