Tuesday, 15 September 2026 | 10:10 AM
भारत

अमित शाह 27 को जाएंगे बंगाल, BJP सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह के 27 अक्तूबर को प.बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान वह भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यहां जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह, जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं, अपने प्रवास के दौरान दो सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के अन
Share:
अमित शाह 27 को जाएंगे बंगाल, BJP सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत
Read in your preferred language.

गृह मंत्री अमित शाह के 27 अक्तूबर को प.बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान वह भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यहां जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह, जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं, अपने प्रवास के दौरान दो सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, शाह शनिवार रात को बंगाल पहुंचेंगे। रविवार को, वह सबसे पहले दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह ‘पेट्रापोल’ में केंद्रीय गृह मंत्रालय का और दूसरा आरामबाग में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का कार्यक्रम है।