Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

अमित शाह ने साधा निशाना- ममता के उकसावे के कारण ही लोगों ने केंद्रीय बलों पर किया हमला

ममता बनर्जी के अयोग्य गृहमंत्री के टिप्पणी के बाद रविवार को गृहमंत्री शाह ने कूचबिहार में हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के घेराव के लिए उकसाया था। इस वजह से ही लोगों ने शीतलकुची में सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें 4 लोगों
Share:
Read in your preferred language.

ममता बनर्जी के अयोग्य गृहमंत्री के टिप्पणी के बाद रविवार को गृहमंत्री शाह ने कूचबिहार में हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के घेराव के लिए उकसाया था। इस वजह से ही लोगों ने शीतलकुची में सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वे मौत में भी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। 

गृह मंत्री ने कहा, जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है ये बहुत दुखद है। मैंने ममता दीदी के बयान देखे हैं, उसी बूथ पर सुबह आनंद बर्मन की गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई ताकि वहां पर मतदान न हो और सीआईएसएफ के हथियार लूटने की कोशिश की।