Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
भारत

वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए एलन बॉर्डर, ब्रायन लारा से की तुलना; दी खास सलाह

भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है। उस खिलाड़ी का नाम है वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन
Share:
वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए एलन बॉर्डर, ब्रायन लारा से की तुलना; दी खास सलाह
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है। उस खिलाड़ी का नाम है वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान खींचा, लेकिन असली धमाका उन्होंने दूसरे मैच में किया, जहां उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक रहा। वैसे तो दुनिया भर के दिग्गजों ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की है, लेकिन अब उन्हें तारीफ ऑस्ट्रेलिया के एक महान बल्लेबाज से मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी इस युवा खिलाड़ी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है वैभव एक शानदार खिलाड़ी हैं, जबरदस्त टैलेंट है। मैंने 14-15 साल की उम्र में किसी बल्लेबाज को इतनी ताकत से गेंद मारते नहीं देखा।'

बॉर्डर ने वैभव की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से भी की। उन्होंने कहा, 'मैं अभी यह नहीं कह सकता कि वह टेस्ट क्रिकेट में कितने सफल होंगे, लेकिन उनमें ब्रायन लारा की झलक साफ दिखाई देती है। उनके पास लंबा सफर है, लेकिन वह मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।'