Monday, 14 September 2026 | 11:54 PM
मनोरंजन

दिलों पर छा जाएगा अक्षय खन्‍ना का रूमानी अंदाज

अक्षय खन्ना और इस वक्त सिर्फ हर किसी की जुबान पर अक्षय खन्ना ही हैं। वजह बताने की जरूरत नहीं। जादू भरी आँखों वाला ये एक्टर साल 1997 से इस सफलता का हकदार रहा जो उन्हें अब 28 साल बाद अब जाकर मिली है। हालांकि, अब जबकि इस एक्टर हर कोई अपने माथे पर बिठा रहा तब लोगों को एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ उ
Share:
दिलों पर छा जाएगा अक्षय खन्‍ना का रूमानी अंदाज
Read in your preferred language.

अक्षय खन्ना और इस वक्त सिर्फ हर किसी की जुबान पर अक्षय खन्ना ही हैं। वजह बताने की जरूरत नहीं। जादू भरी आँखों वाला ये एक्टर साल 1997 से इस सफलता का हकदार रहा जो उन्हें अब 28 साल बाद अब जाकर मिली है। हालांकि, अब जबकि इस एक्टर हर कोई अपने माथे पर बिठा रहा तब लोगों को एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ उनकी 'ताल' भी .याद आ रही और माधुरी दीक्षित के साथ उनकी एनर्जी से मैच करता हुआ फिल्म 'मोहब्बत' में उनका शानदार डांस भी।

'धुरंधर' इस वक्त सुपरहिट हो चुकी है और अक्षय फिल्म के सभी किरदारों पर भारी पड़ गए हैं। यूं तो हाल के समय में उन्होंने 'दृश्यम 2' और 'छावा' जैसी फिल्में भी की हैं, लेकिन जो 'धुरंधर' में लोगों को दिखा वो इससे पहले कभी नहीं दिखा। अक्षय की स्माइल के मुरीद लोग फिल्म में उनके नेगेटिव रोल के बावजूद उनकी मुस्कान के कायल हो रहे हैं। लोगों को आज उनकी आंखों में गहराइयां भी दिख रही हैं और डायलॉग डिलीवरी में वो ठहराव भी दिख रहा है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहले काम नहीं किया या फिर खराब काम किया हो लेकिन ये भी सच है कि जो नाम और जगह उन्हें चाहिए थी वो 'धुरंधर' ही दे पाया है। फिल्म 'बॉर्डर' के अलावा 'मोहब्बतें , 'आ अब लौट चलें', 'ताल', 'आजा नच ले' जैसी तमाम फिल्में कीं लेकिन सच ये है कि उन्हें हर बार कम आंका गया। 'धुरंधर' में उनकी एंट्री सॉन्ग FA9LA पर आज पूरी दुनिया फिदा है लेकिन बरसों पहले एक्टर इससे भी बड़ा धमाल मचा चुके हैं।